फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Traffic jams and chaos due to lack of parking affect business

Kaithal News: पार्किंग की कमी से जाम और अव्यवस्था से व्यापार प्रभावित

Tue, 17 Feb 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams and chaos due to lack of parking affect business
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग व्यवस्था के अभाव ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है। छात्रावास रोड, तलाई बाजार, सराफा बाजार, मेन बाजार और कमेटी चौक जैसे व्यस्त क्षेत्रों में सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। पर्याप्त और व्यवस्थित पार्किंग न होने के कारण लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने को मजबूर हैं, जिससे जाम की स्थिति लगातार बनी रहती है।

बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को सुरक्षित पार्किंग स्थान नहीं मिल पाता। परिणामस्वरूप, सड़क के दोनों ओर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े हो जाते हैं और थोड़ी-सी भी भीड़ बढ़ते ही यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है।
विज्ञापन


दुकानदार दीपक और राकेश का कहना है कि पार्किंग सुविधा की कमी का सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। जाम और अव्यवस्था के कारण ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं। कई बार लोग पार्किंग न मिलने के कारण बिना खरीदारी किए ही वापस लौट जाते हैं। व्यापारियों के अनुसार इस समस्या को लेकर नगर परिषद को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक परेशानी पैदल चलने वालों को झेलनी पड़ रही है। सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों के कारण उनके लिए पर्याप्त रास्ता नहीं बचता। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भीड़ और वाहनों के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्कूल समय के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। बच्चों को छोड़ने और लेने के लिए आने वाले अभिभावकों के वाहनों से बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है, जिससे जाम की समस्या और विकराल रूप ले लेती है।

वाहन चालकों का कहना है कि यदि निर्धारित और व्यवस्थित पार्किंग स्थल विकसित कर दिए जाएं तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। नगर परिषद का दावा है कि पार्किंग व्यवस्था को लेकर योजना तैयार की जा रही है, लेकिन शहरवासियों का कहना है कि जब तक जमीन पर ठोस व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक बाजार क्षेत्र को जाम और अव्यवस्था से राहत मिलना मुश्किल है।


लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्थायी समाधान की दिशा में शीघ्र कदम उठाए जाएं, ताकि बाजारों में सुचारू आवागमन सुनिश्चित हो सके और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed