फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Toyontha School team victorious in football

Kaithal News: फुटबॉल में टयोंठा स्कूल की टीम विजयी

Sat, 22 Jul 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Toyontha School team victorious in football
कैथल। पुलिस लाइन मैदान पर शुक्रवार को 62वीं प्री सुब्रोतो फुटबॉल कप की जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन लड़कों के वर्ग में टयोंठा स्कूल की टीम ने फाइनल मुकाबला 3-2 जीता।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अंडर 14 में लड़कों और अंडर 17 में लड़कियों के मुकाबले हुए। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी रवींद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसलिए हर बच्चे ने कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए।
विज्ञापन


जिला खेल संचालक रमेश सिंह चहल व जिला मौलिक खेल संचालक मेहताब सिंह ने बताया कि लड़कों के अंडर 14 मुकाबलों में तीन ब्लॉकों की टीम ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टंयोठा, द्वितीय स्थान अखिल भारतीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल व तृतीय स्थान मनरवा पब्लिक स्कूल कैलरम ब्लाक कलायत का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय स्कूल कैथल की टीम ने कलायत के मिनरवा स्कूल की टीम को 1-0 से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में टयोंठा स्कूल की टीम ने अखिल भारतीय स्कूल कैथल की टीम को 3-2 से हराकर विजयी प्राप्त की। इसके अलावा अंडर अंडर 17 लड़कियों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम ब्लॉक कलायत की एक टीम ने ही प्रतियोगिता में भाग लिया। खेल कोचों ने इसी टीम को विजेता घोषित कर दिया।


इस अवसर पर हेड मास्टर विजय कुमार फ्रांसवाला, संजीव कुमार डीपीई, प्रदीप कुमार डीपीई, भूप कुमार डीपीई, फूल कुमार डीपीई, पवन कुमार डीपीई, रवींद्र भट्टी पीटीआई, देवेंद्र कुमार पीटीआई, राजेश कुमार पीटीआई, बलविंद्र डीपीई व गुरविंदर सिंह डीपीई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed