{"_id":"67cb5547458c9b455a00daed","slug":"tortured-for-dowry-and-forced-abortion-kaithal-news-c-18-1-knl1004-597260-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दहेज के लिए प्रताड़ित कर करवाया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दहेज के लिए प्रताड़ित कर करवाया गर्भपात
Sat, 08 Mar 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
कैथल। चीका पुलिस ने एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व गर्भपात करवाने के आरोप में एक मामला दर्ज किया है। गांव तारां वाली की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी शादी एक जनवरी 2011 को कपूर राम के साथ हुई थी। दहेज के लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे । आरोप है कि आरोपियों ने उसका गर्भपात भी करवा दिया। चीका थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पति कपूर राम, सास करतारो देवी, करमजीत, मलकीत व माखन राम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
किशोरी को भगा ले जाने में मामला दर्ज
कैथल। एक किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में सीवन थाने में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीवन थाने के तहत आने वाले क्षेत्र के एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति पांच मार्च को एक गांव से उसकी 16 वर्षीय बेटी को शादी के झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले गया। संवाद