फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tobacco is deadly, it can cause TB and cancer

Kaithal News: जानलेवा है तंबाकू, हो सकता है टीबी और कैंसर

Sun, 01 Jun 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 01 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tobacco is deadly, it can cause TB and cancer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। उपमंडल नागरिक अस्पताल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को नशा मुक्त बनने का संदेश दिया। साथ ही उन्हें समझाया कि तंबाकू जानलेवा है। इससे टीबी और कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इससे बचाव के लिए तंबाकू को छोड़ना ही विकल्प है।

नशा मुक्त भारत बनाने के लक्ष्य के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजीव मित्तल की देखरेख में यह रूप रेखा तय की गई थी। इसके तहत चिकित्सा अधिकारी डाॅ. हिमांशु के नेतृत्व में एक टीम ने कलायत के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में दौरा किय। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकोंं से रूबरू डाॅ. हिमांशु ने कहा कि मानव जीवन में तंबाकू के सेवन से दुष्प्रभाव पड़ते हैं।
विज्ञापन


तंबाकू के सेवन से शरीर दमा, टीबी व कैंसर जैसी अनेक तरह की खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ जाता है। इसलिए तंबाकू जानलेवा है इसे तुरंत प्रभाव से छोड़ देें। तंबाकू के सेवन से दिल की धडक़न और ब्लड प्रेशर तेज हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे घबराहट होने लगती है। खून के संचार में रुकावट पैदा होती है। फेफड़े ठीक ढंग से काम नहीं कर पाते। खांसी, थकान और सांस टूटने व फूलने की समस्या पैदा हो जाती है। हार्ट अटैक यानि दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है। मुंह, गले, भोजन नली, ब्लैडर व शरीर के अन्य किसी भी हिस्से में कैंसर होने का खतरा पैदा हो जाता है।

उन्होंने समझाया कि तंबाकू या इसके उत्पादों का सेवन न तो खुद करें और ने ही दूसरों को करने दें। स्वास्थ्य कर्मी रणदीप सिंह और श्यामसुन्दर ने तंबाकू के सेवन न करने की शपथ दिलवाई। साथ ही अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिंदगी चुनने और तंबाकू को न अपनाने की अपील की।

फार्मासिस्ट राहुल शर्मा और स्वास्थ्य कार्यकर्ता देवी रानी ने बताया कि तंबाकू के सेवन से न केवल धन की हानि होती है, बल्कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य व चरित्र का भी विनाश होता है।


इस मौके पर प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम का आयोजन के लिए आभार प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि राह स्वस्थ जीवन जीने की होनी चाहिए न कि बीमारियों को सीने से लगाने का रास्ता चुने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed