{"_id":"67d08dd3e4fa480223067c3b","slug":"tight-security-arrangements-for-counting-of-votes-350-personnel-deployed-kaithal-news-c-18-1-knl1004-600188-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 350 कर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 350 कर्मी तैनात
Wed, 12 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। निकाय चुनाव मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इसके तहत कलायत, पूंडरी व सीवन में लगभग 350 कर्मचारी व अधिकारी तैनात किए गए है। मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से तलाशी लेने के उपरांत ही केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा।
मतगणना केंद्र के बाहर या अंदर कोई भी व्यक्ति ब्लेड, बीडी, माचिस, मोबाइल फोन, खतरनाक रसायन, आग्नेय शस्त्र आदि के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मतगणना केंद्र में अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना केंद्र के आसपास यदि कोई असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध तुरंत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी राजेश कालिया ने जिला वासियों से अपील की है कि मतगणना के दिन शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर ऐसी बयानबाजी ना करें, जिससे आपसी द्वेष भावना फैलती हो, या शांति व्यवस्था भंग होती हो। मतगणना के दौरान मतगणना केंद्रों पर तैनाती के अतिरिक्त किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की कई टुकड़ियों को रिजर्व में रखा गया है।
कलायत में मतगणना की तैयारी पूरी, चार राउंड में की जाएगी गिनती
कलायत। नगर पालिका कार्यालय परिसर में होने वाली मतगणना को लेकर मंगलवार को दिनभर प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी की गई। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम अजय हुड्डा ने मतगणना से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
नगर पालिका में प्रधान पद के लिए सात और पार्षद पद के लिए 37 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद है। बुधवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रधान पार्षद व उनके एजेंटों को सुबह 6:30 बजे कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधान और पार्षदों की मतगणना चार राउंड में होगी। एक बार में आठ ईवीएम की गिनती होगी। इसमें पार्षदों के चार वार्ड और प्रधान के चार पोलिंग बूथ शामिल रहेंगे। शहर में कुल 16 वार्ड हैं। वार्ड आठ से महीपाल पंवार और वार्ड 16 से नीलम देवी पहले ही सर्वसम्मति से पार्षद चुने जा चुके हैं। शेष 14 पार्षदों और प्रधान के सभी 16 पोलिंग बूथों की मतगणना होगी। मतगणना केंद्रों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। मतगणना के लिए नगर पालिका में आठ टेबल लगाई जाएंगी। संवाद
चुनाव पर्यवेक्षक ने लिया जायजा
पूंडरी। चुनाव पर्यवेक्षक वंदना दिसोदिया ने मंगलवार देर शाम मतगणना केंद्र का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। उम्मीद है जल्द ही परिणाम सामने आ जाएंगे।
मतगणना केंद्र के अंदर कोई मोबाइल व अन्य डिवाइस ले जाने की पाबंदी रहेगी। पूंडरी नगरपालिका की गिनती कस्बे के एएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में होगी। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी और 10 बजे तक परिणाम साफ हो जाएंगे। प्रशासन पहले पार्षदों की मतगणना करवाएगा उसके बाद अध्यक्ष की मतगणना होगी। संवाद