फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tight, blocked way due to power problem

बिजली समस्या से तंग, रोका रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tight, blocked way due to power problem
06-राजौंद। गांव गुलियाना अड्डे पर जाम लगाते हुए ग्रामीण - फोटो : Kaithal
राजौंद। गांव गुलियाना अड्डे के पास जींद-कैथल मार्ग पर बिजली समस्या से नाराज ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की भारी लाइनें लग गई। राजौंद निगम के एसडीओ योगेश कुमार मौके पर पहुंचे व किठाना चौकी इंचार्ज भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो जून तक बिजली शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 24 मई को आए तूफान के दौरान कई बिजली के खंभे गिर गए थे। तब से अभी तक उनके खेतों की लाइन शुरू नहीं हो सकी है। निगम के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन नतीजा सिफर रहा। मजबूरी वश जाम लगाकर अपनी बात अफसरों तक पहुंचाई। नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर दो जून तक भी खेतों की लाइन शुरू नहीं हुई तो वे फिर से आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

उधर, राजौंद निगम के एसडीओ योगेश कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जिस दिन से खंभे गिरे हैं, उसी दिन से कार्य शुरू है। गांव सौंगरी गुलियाना दोनों गांव के लगभग 50 खंभे गिर गए थे। उन्हें लगाने का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि 2 जून तक लाइन शुरू कर दी जाएंगी। उधर, दो घंटे तक लगे इस जाम में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। गर्मी के दौरान वाहनों में बैठी सवारियों को बहुत परेशानी हुई। लोगों को गर्मी में इस समस्या को झेलने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed