फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Throat discomfort due to cough, body shivering due to fever

Kaithal News: खांसी से गले में परेशानी, बुखार से कंपकंपा रहा शरीर

Sat, 01 Nov 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Throat discomfort due to cough, body shivering due to fever
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ठंडक बढ़ते ही बीमारियों ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। किसी को खांसी के कारण गला रुक रहा है, तो किसी को बुखार और बदन दर्द ने परेशान कर रखा है। नागरिक अस्पताल में इन दिनों रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सामान्य दिनों में जहां ओपीडी करीब 1500 रहती थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 1700 तक पहुंच गई है।

सुबह से ही मरीज अस्पताल में पहुंचकर पर्ची कटवाने के लिए कतार में लग जाते हैं। भीड़ के कारण घंटों इंतजार के बाद पर्ची बनती है, फिर डॉक्टर के कमरे के बाहर लंबी लाइनें लग जाती हैं। दवा काउंटर पर भी भीड़ कम नहीं होती। कई मरीजों का कहना है कि पूरे दिन की मशक्कत के बाद इलाज मिल पाना ही राहत की बात हो जाती है।
विज्ञापन


आंखों में जलन की बढ़ी शिकायतें

नेत्र रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। आंखों में जलन, खारिश और सूजन के मामलों में तेजी आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दीपावली के बाद वातावरण में फैला प्रदूषण इस समस्या की प्रमुख वजह है। कई अभिभावक अपने बच्चों को आंखों की जांच के लिए लेकर पहुंच रहे हैं। डॉक्टर लगातार सलाह दे रहे हैं कि बच्चे मोबाइल फोन का कम इस्तेमाल करें, क्योंकि उसकी रेडिएशन आंखों पर नकारात्मक असर डालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम बदल रहा है। इस दौरान खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ठंडक बढ़ने के साथ ठंडे पेय या तले-भुने खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। दरअसल, बदलते तापमान में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ सकती है, इसलिए संतुलित आहार और पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है। -डा. रेनू चावला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed