फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   three new case of found corona, 28 recovered

कोरोना के तीन नए केस मिले , 28 ने दी महामारी को मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
three new case of found corona, 28 recovered
कोरोना संक्रमण के शुक्रवार को तीन नए केस सामने आए हैं। वहीं 28 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 67 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में से 47 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि एक मरीज का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, एक एल्केमिस्ट पंचकूला, आठ पीजीआई चंडीगढ़, चार सिग्नस अस्पताल, पांच करनाल के कल्पना चावला अस्पताल और एक मरीज का उपचार नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि बताया कि जिले में 14 हजार 172 कोरोना के मरीजों में से 13 हजार 735 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.28 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.6 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 12257 व्यक्तियों में से 12210 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 लाख 21 हजार 262 व्यक्तियों का टीकाकरण
जिले मेें अब तक 16 लाख 21 हजार 262 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 86 हजार 688 व्यक्तियों को पहली डोज, 7 लाख 29 हजार 685 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 4889 व्यक्तियों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। शुक्रवार को 4735 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed