{"_id":"64ff6f24bdbb6c9ddd0d6124","slug":"three-masked-men-entered-the-salon-and-vandalized-it-kaithal-news-c-18-1-knl1004-217006-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीन नकाबपोशों ने सैलून में घुसकर की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीन नकाबपोशों ने सैलून में घुसकर की तोड़फोड़
Tue, 12 Sep 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुराने बस स्टैंड के पास तीन नकाबपोश आरोपियों ने एक सैलून में घुसकर तोड़फोड़ की। दुकानदार का आरोप है कि आरोपी 8-10 हजार रुपये व गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बात्ता गांव निवासी विक्रम सिंह ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि उसकी पुराना बस स्टैंड कैथल के नजदीक हेयर सैलून की दुकान है। 10 सितंबर को शाम के समय तीन अज्ञात नकाबपोश आरोपी उसकी दुकान में जबरदस्ती घुस गए।
आरोपियों ने उसकी दुकान में लगे शीशे व एलईडी को को तोड़ दिया। बाद में आरोपी 8-10 हजार रुपये व उसके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए। उसे करीब 85 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।