{"_id":"62b7694457828167553af681","slug":"three-injured-in-fights-due-to-different-reasons-kaithal-news-knl112658483","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग कारणों से झगड़ों में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग कारणों से झगड़ों में तीन घायल
विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग कारणों से मारपीट के तीन मामलों में तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
सदर थाना में दी शिकायत में मानस गांव की महिला कमलेश ने बताया कि 23 जून को शाम साढ़े छह बजे गांव के ही रामपाल, कपूरी, सीमा, गौरव, सौरभ और राजेश ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट के दूसरे मामले में अग्रसेनपुरम कॉलोनी कैथल की एक महिला ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जून को दोपहर तीन बजे बाबा हीरा पुरी, पवन पंडित, संजीव गांजा व अन्य व्यक्तियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। तीसरे मामले में प्रताप गेट कैथल के कुणाल ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जून को छह बजे महादेव कॉलोनी कैथल में जस्सू खुराना, रोहन अरोड़ा, दीक्षित बंसल ने अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे तथा इशांत को जातिसूचक शब्द कहा और मारपीट भी की।