फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three infected died, 34 new cases were reported

तीन संक्रमितों की मौत, 34 नए मामले सामने आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Three infected died, 34 new cases were reported
Three infected died, 34 new cases were reported - फोटो : Kaithal
शुक्रवार को जिले में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि 34 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 60 लोगों ने कोरोना को हराने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जानकारी देते हुए बताया कि जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 34 नए केस सामने आए हैं। शुक्रवार को तीन व्यक्तियों की मृत्यु हुई, जिनमें 60 वर्षीय हेमू माजरा निवासी, 70 वर्षीय करोड़ा निवासी तथा 63 वर्षीय लेंडरकीमा निवासी शामिल हैं, जिनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा था।
डीसी सुजान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 60 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 8, शाह अस्पताल में 1, सिगनस अस्पताल से 1 तथा होम आइसोलेशन में रहे 50 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिले में 10 हजार 889 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 177 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 405 रह गए है। अभी तक लिए गए 2 लाख 55 हजार 7 में से 2 लाख 43 हजार 140 नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट 93.4 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 4.27 प्रतिशत है और डेथ रेट 2.82 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 1 लाख 83 हजार 416 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 56 हजार 442 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 26 हजार 974 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है, जिनमें 10 हजार 889 हेल्थ केयर वर्कर्स, 7 हजार 296 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 46 हजार 910 व्यक्ति तथा 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1 लाख 18 हजार 321 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर 18700 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 13720 कोविशील्ड और 4980 कोवॉक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed