{"_id":"682251817cb3c6e5900ce3c3","slug":"three-hundred-volunteers-were-given-training-to-deal-with-kaithal-news-c-18-1-knl1004-645220-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीन सौ स्वयंसेवकों को निपटने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीन सौ स्वयंसेवकों को निपटने का दिया प्रशिक्षण
Tue, 13 May 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 13 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला रेडक्राॅस सोसाइटी कैथल की अध्यक्ष एवं उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में जाट महाविद्यालय कैथल के ऑडिटोरियम में आम-जन की सुरक्षा एवं हितों को मद्देनजर रखते हुए रेडक्रॉस तथा नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें करीब 300 स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं (वॉलंटियर्स) ने ट्रेनिंग प्राप्त की। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि आपात स्थिति से कैसे निपटा जाए और आमजन की कैसे सहायता की जाए।
इस मौके पर एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहना अति आवश्यक है। स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। किसी भी अजनबी से सावधान रहें और उन्हें अपने घर या व्यवसाय में प्रवेश देने से पहले जांच ले। अचानक होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एक आपातकालीन योजना बनाए।
जिला रेडक्राॅस सोसाइटी कैथल के सचिव रामजी लाल ने बताया कि रेडक्राॅस सोसायटी एक मानवतावादी संगठन है। यह आपदाओं और आपातकाल में लोगों की मदद करता है। इसका मकसद मानव पीड़ा को कम करना और शांति का माहौल बनाना है। इसका प्रतीक, सशस्त्र संघर्षों में तटस्थता और सुरक्षा का अंतरराष्ट्रीय प्रतीक है।
विज्ञापन
आपात स्थिति से निपटने के लिए से जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. बीरबल दलाल स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं को सीपीआर बारे विस्तृत रूप में जानकारी प्रदान की। जिसमें बताया गया कि आपात स्थिति में किसी घायल व्यक्ति की जान को कैसे बचाया जा सकता है। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों के प्रधान जगजीत बुरा, रवि दत, हवलदार राजेश ढुल, सूबेदार विरेन्द्र सिह, जाट महाविद्यालय कैथल के प्राचार्य डाॅ. दिनेश प्राचार्य, डाॅ. अजय, महिपाल, डाॅ. विक्रम मौजूद रहे।