{"_id":"6694733b286e84371a091764","slug":"three-girls-and-a-young-man-missing-kaithal-news-c-18-1-knl1004-430911-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीन युवतियां और युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीन युवतियां और युवक लापता
Mon, 15 Jul 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में अलग-अलग जगहों से तीन युवतियां और एक युवक के बिना बताए घर से चले जाने का मामला सामने आया है। पहले मामले में कैथल की एक कॉलोनी के व्यक्ति ने सिविल लाइन कैथल पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 10 जुलाई को उसकी बेटी बिना बताए घर से चली गई व वह वापस नहीं लौटी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राममेहर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गुहला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 12 जुलाई को उसकी बहन बिना बताए घर से चली गई। जांच अधिकारी एएसआई मंजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी प्रकार से तीसरे मामले में कलायत थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 13 जुलाई को उसका लड़का बिना बताए घर से चला गया तथा वह वापस नहीं लौटा। हेड कांस्टेबल जयपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौथे मामले में राजौंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने राजवान पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया है कि 13 जुलाई को उसकी बेटी बिना बताए घर से चली गई। सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।