फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three girl students of IG College in university top-10

Kaithal News: विवि टॉप-10 में आईजी कॉलेज की तीन छात्राएं

Wed, 20 Mar 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three girl students of IG College in university top-10
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की एमकॉम की तीन छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की टॉप 10 सूची में अपना नाम दर्ज करवाया और कॉलेज का नाम रोशन किया। इनमें शीतल रानी, प्रिया और सलोनी ने क्रमशः दूसरा, पांचवां और आठवां स्थान हासिल किया है।

प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की ओर से एमए इकोनॉमिक्स (प्रीवियस) के प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसमें एमए प्रीवियस के प्रथम सेमेस्टर में शीतल रानी ने 500 में से 402 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


छात्रा प्रिया ने 373 अंक प्राप्त कर पांचवां, सलोनी ने 361 अंक प्राप्त कर आठवां व कोमल ने 346 अंक प्राप्त कर बारहवां स्थान प्राप्त किया। साथ ही एमए इकोनॉमिक्स (फाइनल) के परीक्षा परिणाम में रितु गोयल ने 359 अंकों के साथ 12वां स्थान हासिल किया। प्रबंधक समिति प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन समिति ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और ऐसे ही अग्रिम परीक्षाओं में उत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक समिति के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी ने भी छात्राओं व प्राध्यापकों को शुभाशीष दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गर्वनिंग बॉडी सदस्य पुनीत गुप्ता और सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर और इकोनॉमिक्स विभाग से डॉ. आरती चावला, डॉ. नीलम व नंदिनी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed