{"_id":"64cc07e6b5c1bdc8af0fa334","slug":"three-girl-students-of-ig-college-in-top-10-kaithal-news-c-245-1-kht1002-2736-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टॉप-10 में आईजी कॉलेज की तीन छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टॉप-10 में आईजी कॉलेज की तीन छात्राएं
Fri, 04 Aug 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की बीए मास कम्युनिकेशन के छठे सेमेस्टर की तीन छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टॉप 10 सूची में स्थान पाया है। इनमें रिंकू, सिमरनप्रीत कौर और मोनिका शामिल हैं। सफलता का परचम फहराने पर वीरवार को इन तीनों छात्राओं को कॉलेज मैनेजमेंट ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
यह जानकारी प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के घोषित परीक्षा परिणामों में महाविद्यालय की छात्राएं लगातार उच्च कोटि के परीक्षा परिणाम ला रही हैं। जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के तृतीय वर्ष के छठे सेमेस्टर से छात्रा रिंकू ने 395/500 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान, सिमरनप्रीत कौर ने 394 अंक प्राप्त कर पांचवां व मोनिका ने 391 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया।
प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब तक कॉलेज की 52 छात्राएं विश्वविद्यालय की टॉप 10 सूची में नाम दर्ज करा चुकी हैं। महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया व उप-प्रधान सुभाष शर्मा ने छात्राओं को संबोधित किया। कॉलेज प्रबंधक समिति के जनरल सचिव नरेंद्र मिगलानी ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सायं कालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी सुरभि शर्मा एवं स्टाफ सदस्यों से श्वेता तंवर व सीमा सुनेजा मौजूद रहे।