{"_id":"65cfe4b6cf1419401903c0c4","slug":"three-cars-collide-near-speed-breaker-crowd-gathers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-328771-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गति अवरोधक के पास तीन कार टकराई, भीड़ हुई जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गति अवरोधक के पास तीन कार टकराई, भीड़ हुई जमा
Sat, 17 Feb 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट शिक्षण संस्थान के सामने गति अवरोधक के पास एक के बाद एक तीन कार आपस में टकरा गई। इनमें से एक कार शहर थाना पुलिस की भी थी।
ये तीनों कार पिहोवा चौक से करनाल रोड पर सचिवालय की ओर जा रही थी। जैसे ही आगे चल रही कार के सामने ब्रेकर आया तो कार चालक ने ब्रेक लगा दिए। उसके पीछे जा रही कार आगे वाली कार से टकरा गई। उसके तुरंत बाद पीछे आ रही शहर पुलिस की कार भी सामने की कारों में जा टकराई।
तीन कार एक साथ भिड़ी देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि किसी भी कार में सवार व्यक्ति को चोटें नहीं लगी, लेकिन तीनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में मौके पर मौजूद लोगों द्वारा समझाने के बाद तीनों कार चालक मान गए और अपने गंतव्य की ओर चले गए। शहर थाना एसएचओ बीरसिंह ने बताया कि कारों में हल्की टक्कर हुई। समझाने के बाद सभी मान गए किसी भी चालक अथवा सवार को चोट नहीं लगी।