फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   three accused of snatching arrested

छीना झपटी की वारदात में शामिल 3 आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
three accused of snatching arrested
सीआईए-1 पुलिस ने छीना झपटी की वारदात में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मोबाइल फोन, 3 जोड़ी सोने की कानों की बाली और वारदात में उपयोग की गई एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि कृष्णा निवासी ढांड की शिकायत के अनुसार वह 7 अगस्त की सुबह सब्जी मंडी ढांड वाली गली से जा रही थी। इस दौरान 2 अज्ञात युवकों ने उससे कहीं बात करने के लिए फोन मांगा। इसके बाद युवकों ने उसका फोन नहीं दिया और हाथ से एक हजार रुपये छीन कर भागने लगे। महिला ने उनका पीछा किया तो उन्होंने उसके कानों से सोने की बालियां भी खींच ली कर फरार हो गए। सीआईए-1 पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी विजय, मुकेश व महेंद्र सिंह तीनों निवासी अर्जुन नगर कैथल को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के साथ छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है। सीआईए-1 पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से 3 जोड़ी सोने की कानों की बाली व वारदात में उपयोग एक बाइक व महिला से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया। सभी आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से 2 आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि आरोपी महेंद्र को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed