{"_id":"6806ad339a64d6d00b09c172","slug":"three-accused-arrested-for-snatching-cash-kaithal-news-c-18-1-knl1004-629459-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नकदी छीनने में तीन आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नकदी छीनने में तीन आरोपियों को दबोचा
Tue, 22 Apr 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस ने पिस्तौल के बल पर एक ठेकेदार से 10 हजार रुपये की नकदी छीनने के मामले में तीन आरोपी काबू किए हैं। तीनाें आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिहार के जिले गढ़पुरा कनोसी हॉल ठेकेदार कवेरी फूड्स बात्ता निवासी राममूर्ति ने शिकायत दी थी कि 17 अप्रैल को करीब दोपहर 12 बजे वह स्कूटी पर मजदूरों के लिए कवेरी फूड्स से खाना लेकर कैथल की अनाज मंडी की तरफ जा रहा था। तब सिरोही फार्म के पास नहर पटडी चंदाना पर तीन युवक बैठे शराब पी रहे थे, इन्होंने उसकी स्कूटी रुकवाई और पिस्तौल दिखाकर 10 हजार रुपये छीनकर बाइक से भाग निकले।
तितरम थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद थाना तितरम प्रभारी एसआई कृष्ण की टीम ने मामले की जांच करते हुए तीनों आरोपियों में शामिल बात्ता निवासी दीपांशु, कमलदीप व विशाल को काबू कर लिया।
विज्ञापन
इन आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, 315 बोर देसी पिस्तौल तथा 4400 रुपये बरामद किए हैं।