{"_id":"61f2fd47e911c701964d3529","slug":"three-accused-arrested-for-carving-pockets-from-bus-kaithal-news-knl971986156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से जेब तराशी करने वाले तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से जेब तराशी करने वाले तीन आरोपी काबू
विज्ञापन
कैथल। बस से जेब तराशी करने के मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपी काबू किए गए हैं। जिनके कब्जे से चोरीशुदा 1500 रुपये नकदी बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया जहां से तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि नवीन निवासी रसीना की शिकायत के अनुसार 17 नवंबर को वह गलती से करनाल रोडवेज की कैथल जाने वाली बस में चढ़ गया था। जब वह बस रुकवाकर नीचे उतरा तो उसने अपना पर्स संभाला तो उसकी जेब में पर्स नहीं था। अज्ञात व्यक्ति ने बस में उसकी जेब से पर्स चोरी कर लिया था। जिस पर थाना पूंडरी में केस दर्ज करवाया। इस मामले में आरोपी हिसार रोड रोहतक निवासी सुनील, आर्य नगर गोहाना जिला सोनीपत निवासी सुमित व सुनील को काबू कर लिया गया।
गहन पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से 17 नवंबर को बस से एक व्यक्ति की जेब से पर्स चुराया था। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 1500 रुपये की नकदी बरामद की गई। तीनों आरोपी बुधवार को न्यायालय में पेश किए गए, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।