फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thousands worth of goods and a car were stolen.

Kaithal News: हजारों का सामान और गाड़ी चुराई

Mon, 07 Apr 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Thousands worth of goods and a car were stolen.
कैथल। जिले में दो अलग-अलग स्थानों से चोर हजारों का सामान व गाड़ी चुरा ले गए। हुड्डा सेक्टर 19 की सोना सचदेवा ने सदर पुलिस कैथल को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पांच अप्रैल को चोर उझाना रोड ग्योंग से खेतों में बने कमरे से स्टार्टर, कंट्रोलर व अन्य सामान चुरा कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी के दूसरे मामले में सतपाल ने आरोप लगाया है कि दो अप्रैल को रात को वह अपने टाटा ओएस छोटा हाथी को पाई रोड स्थित शर्मा हार्डवेयर की दुकान के सामने खड़ा कर चला गया। जब सुबह वह आया तो उसकी गाड़ी वहां नहीं थी। पड़ोसी के सीसीटीवी को चेक किया तो फुटेज में अज्ञात व्यक्ति उसकी गाड़ी को लेकर जाता दिखा। पूंडरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरभान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed