फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thousands of sacks of wheat got wet in the market due to rain

Kaithal News: बारिश से मंडी में गेहूं के हजारों कट्टे भीगे

Tue, 06 May 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Thousands of sacks of wheat got wet in the market due to rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/राजौंद/सीवन। जिले में रविवार देर रात तक हुई ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश जारी रही। इस कारण सीवन क्षेत्र सब्जियों की फसल को नुकसान होने का अंदेशा है। उधर, रविवार देर रात हुई बारिश से अनाज मंडी में पड़े गेहूं के हजारों कट्टे भीग गए। उठान धीमी गति के कारण सबसे ज्यादा बारिश से नुकसान हुआ है।

राजौंद मंडी एसोसिएशन राजौंद के प्रधान महीपाल राणा व भीम सिंह ने बताया कि अगर उठान सही होता तो इतना नुकसान गेहूं को न होता। उन्होंने कहा कि उठान काफी धीमा होने के कारण राजौंद अनाज मंडी भी गेहूं के हजारों कट्टे खुले आसमान के नीचे अभी भी पड़े है। ऐसे में उन्हें ज्यादा नुकसान हुआ है। मार्केट कमेटी सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि गेहूं के काफी बैग शैड के नीचे थे लेकिन जहां गेहूं सेंटरों पर खुले में है वहां से मजदूरों द्वारा गेहूं के चट्टे लगवाए जा रहे है ताकि गेहूं में होने वाले नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजौंद में खरीद एजेंसियों द्वारा साढ़े चार लाख क्विंटल की खरीद की जा चुकी है जिसमें तीन लाख क्विंटल का उठान हो चुका है। जबकि डेढ़ लाख क्विंटल तक मंडी में उठान के लिए कट्टे पड़े है। उनका उठान भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिले में रविवार देर रात तक हुई ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश जारी रही। इस कारण सीवन क्षेत्र सब्जियों की फसल को नुकसान होने का अंदेशा है। इस समय सीवन क्षेत्र में बेल वाली सब्जियों को लगाया गया है। ऐसे में बारिश के कारण अभी उनके फूल खराब होने की बात किसानों ने कही है। उधर, तेज बारिश से मंडियों में रखी किसान की फसल का नुकसान पहुंचा है। वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed