{"_id":"66662ef88a3ce057fd09b7b7","slug":"thousands-of-rupees-car-documents-stolen-from-dhaba-kaithal-news-c-18-1-knl1004-407390-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढाबे से हजारों रुपये, कार के कागजात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढाबे से हजारों रुपये, कार के कागजात चोरी
विज्ञापन
कैथल। गांव टीक स्थित एक ढाबे से चोर 18 हजार रुपये, कार के दस्तावेज व सिलिंडर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सुरेश ने सदर थाना में शिकायत दी कि आठ जून को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके गांव स्थित ढाबे से 17-18 हजार रुपये, कार के कागजात व सिलिंडर चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
मकान से 42 हजार रुपये पार, दो पर केस
कैथल। गांव सिसमौर में दो आरोपी एक मकान से 42 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सतपाल ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 15 अप्रैल को सुबह नौ से 12 बजे के बीच आरोपी जशन व साहिल उनके घर से 42 हजार रुपये चोरी करके ले गए। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद