फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thousands of devotees reached the fair, prayed and sought happiness and prosperity.

Kaithal News: मेले में पहुंचे हजारों श्रद्धालु, पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृदि्ध

Fri, 27 Oct 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees reached the fair, prayed and sought happiness and prosperity.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बाबा लदाना गांव में डेरा बाबा राजपुरी मठ पर आयोजित तीन दिवसीय मेले का वीरवार को समापन हो गया। मेले के आखिरी दिन महिलाओं और बच्चों ने विशेष बच्चों ने पूजा-अर्चना कर समृदि्ध मांगी। डेरा प्रबंधन ने दावा किया कि तीन दिन के मेले में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर पूजा की।

मठ पर सुबह से ही बाबा राजपुरी के धूने पर माथा टेकने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने। इसी दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि पर प्रसाद चढ़ाकर धन-धान्य और पशुधन वृद्धि की कामना की। इस तीन दिवसीय मेले में लगभग 200 क्विंटल दूध श्रद्धालुओं की तरफ से चढ़ाया गया। इसमें से करीब 50 क्विंटल दूध को गासंव गांव में ही जरूरतमंदों को बांट दिया गया जबकि अन्य दूध का प्रयोग मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए भंडारे में किया गया। अंतिम दिन भी महिलाओं व बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की। उधर, रोडवेज विभाग ने भ लगातार तीन दिन मेले के लिए विशेष बसें चलाई थी। यह बसें चंदाना गेट और नए बस अड्डा से चलाई गई थी।
विज्ञापन


डेरे के महंत दूजपुरी ने बताया कि इस बार मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इसमें जिला प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा है। मेले के दौरान जो दूध श्रद्धालुओं ने चढ़ाया था, उसे जरूरतमंदों में बांट दिया गया था। श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में खीर बनाई गई थी। मेले के अंतिम दिन प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी संत पहुंचे थे। तीन दिन में डेरे में दूध के साथ करीब 200 क्विंटल अनाज भी पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed