{"_id":"6804028f7e7126ee46010c1e","slug":"thousands-of-acres-of-wheat-and-straw-damaged-kaithal-news-c-18-1-knl1004-628107-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हजारों एकड़ में गेहूं और तूड़ी को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हजारों एकड़ में गेहूं और तूड़ी को नुकसान
Sun, 20 Apr 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नीमवाला में भारतीय किसान मजदूर कमेरा वर्ग यूनियन के सदस्यों ने बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष महावीर चहल से कहा कि बीते दिन हरियाणा में हुई बेमौसम बारिश व अग्निकांडों में किसानों को तगड़ा नुकसान हुआ है। आग लगने से सैकड़ों एकड़ की गेहूं व तूड़ी जलकर खाक हो चुकी हैं। चहल ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाए।
यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र मागो माजरी ने कहा कि किसानों को खेती करने के लिए हर वर्ष कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फसल बुआई के समय खाद और बीज नहीं मिल पाता कई बार नकली बीज दवाइयों से फसल तबाह हो जाती हैं और कभी ओलावृष्टि व अग्निकांडों से किसानों की फसल तबाह हो जाती हैं। सरकार से अपील करते हैं कि जल्द किसानों को मुआवजा दिया जाए।
युवा किसान नेता रोहित कुंडू कैलरम ने बताया कि जिले में शुक्रवार को सैकड़ों एकड़ गेहूं जलकर राख हो गया। कुंडू ने कहा कि किसानों का जीवन मात्र खेती पर ही निर्भर है और जब इस तरह की घटना हो जाए तो किसान बुरी तरह से कर्ज के भोज के नीचे दब जाते हैं इसलिए वे सरकार से मांग करते है कि तुरंत प्रभाव से हरियाणा में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए टीम गठित करके किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएं, ताकि उनकी तबाह फसलों के नुकसान की भरपाई हो सके। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बलकार मलिक, कृष्ण मालखेड़ी, बिंद्र गिल सिरटा, विक्रम चहल, जोगिंद्र कुंडू, सुरेश नरड़, जोरा भैनी माजरा आदि किसान मौजूद रहे।