फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Those who snatched one lakh rupees by throwing chili caught

Kaithal News: मिर्च फेंक कर एक लाख रुपये छीनने वाले काबू

Sun, 23 Apr 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 23 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Those who snatched one lakh rupees by throwing chili caught
कैथल। आंखों में 10 रुपये की मिर्च पाउडर डालकर गांव खुराना के पूर्व सरपंच से एक लाख एक हजार 40 रुपये नकदी छीनने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो सगे भाई हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी नशे के आदी बताए जाते हैं। वारदात को पीड़ित के पड़ोसी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
विज्ञापन




डीएसपी रविंद्र सांगवान ने सीआईए-1 थाना में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को दोनों सगे भाई चंदाना निवासी अमित व कपिल और खुराना निवासी सोनू को गिरफ्तार किया। डीएसपी ने बताया कि खुराना गांव के पूर्व सरपंच रमेश कुमार की शिकायत के अनुसार 20 अप्रैल को वह उनके गांव के ही सोनू के साथ बाइक पर अतिरिक्त अनाज मंडी कैथल में इलाज के लिए राकेश आढ़ती से 1,01,040 रुपये लेकर खुराना गांव वापस जा रहे थे। शहर में ज्यादा भीड़ होने के कारण वे अतिरिक्त अनाज मंडी के ऊपर से पटरी से होते हुए खुराना गांव जा रहे थे। वह पीछे बैठा था व सोनू बाइक चला रहा था।
विज्ञापन




जब वे गंदा नाला पानी सप्लाई के टैंक के पास पहुंचे तो वहां पर तीन अज्ञात लड़के खड़े थे। उन्होंने एकदम से उनकी आंखों की तरफ मिर्च पाउडर फेंक दिया और उसके हाथ में पकड़े पॉलिथीन पर झपटा मारकर छीनकर फरार हो गए। थाना शहर में यह मामला दर्ज कराया गया था। मामले की जांच सीआईए-1 पुलिस को सौंपी गई थी। पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि उपरोक्त तीनों आरोपी दोस्त हैं और नशे के आदी हैं। इस वारदात की योजना आरोपी सोनू ने बनाई थी। 20 अप्रैल को सोनू घर से नशा छोडऩे की दवाई लेने के लिए बलजीत चंदाना का मोटरसाइकिल मांगकर कैथल आ रहा था। रास्ते मे गांव के शराब ठेके के पास उसका पड़ोसी रमेश खड़ा मिला। रमेश ने उसे आढ़ती से पैसे लाने की बात कही थी। सोनू ही रमेश को मंडी में छोड़कर आया। बाद में उसने अपने साथी कपिल व अमित के साथ प्रताप गेट पर चिट्टे का नशा किया। वहीं पर तीनों ने रुपये लूटने की योजना बनाई। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।



डीएसपी ने बताया कि घटना के बाद सोनू जिस प्रकार से हरकतें कर रहा था, उस पर शक हुआ। पुलिस ने उसे जांच में शामिल किया और सख्ती से पूछताछ की। इस पर आरोपी ने योजना और उसके सहयोगियों के बारे में बता दिया। आरोपी कपिल से 28 हजार, आरोपी अमित से 60 हजार रुपये व आरोपी सोनू से बाइक बरामद की गई है।



पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमित पर किठाना से ट्रैक्टर चोरी करने का एक मामला पहले से थाना राजौंद में दर्ज है। डीएसपी ने बताया कि शनिवार को आरोपी अमित का एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया व अन्य दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।







चार बार हॉर्न बजा तो समझ लेना पैसे हैं...



कैथल। लूट की योजना अनुसार आरोपी सोनू ने अपने साथियों से कहा कि वे मंडी के गेट पर खड़े हो जाएं। अगर रमेश के पास पैसे होंगे तो वह चार बार हॉर्न बजाएगा। अगर पैसे नहीं होंगे तो दो बार हॉर्न बजाएगा।



योजना के तहत उन्होंने 10 रुपये की मिर्च खरीद ली। उसके बाद सोनू नई अनाज मंडी में शीशपाल आढ़ती की दुकान पर पहुंच गया। आढ़ती ने सोनू के सामने एक लाख एक हजार 40 रुपये रमेश को एक पॉलिथीन में लपेटकर दे दिए। उसके बाद सोनू ने अपने पड़ोसी रमेश को कहा कि शहर में पुलिस खड़ी है और बाइक के कागजात भी नहीं हैं। इसलिए दूसरे रास्ते से चलते हैं और सोनू योजना के अनुसार तैयार किए गए रास्ते पर रमेश को लेकर चल पड़ा। गेट के पास पहुंच कर सोनू ने बाइक का चार बार हॉर्न बजाकर अपने साथियों को पैसे होने का इशारा किया। उसके बाद अमित व कपिल अपनी मोटरसाइकिल लेकर पहले ही जाकर जींद रोड स्थित चंदाना जाने वाली कच्ची ड्रेन की पटरी पर पानी की टंकी के पास खड़े हो गए।




वहां सोनू ने मोटरसाइकिल को धीरे-धीरे चलाना शुरू कर दिया ताकि उसके साथी मिर्ची पाउडर को रमेश की आंखों में मार सकें। योजना अनुसार रास्ते में अमित व कपिल ने मिर्च का पाउडर उनकी तरफ फेंक दिया, लेकिन सोनू को पता था इसलिए उसने मुंह फेर लिया और सारी मिर्च रमेश की आंखों में पड़ गई। इस प्रकार कपिल व अमित पैसों का पैकेट छीनकर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed