फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   This time take positive think for women

महिला समान दिवस:-आधुनिक समय में महिलाओं के लिए है सकारात्मक सोच की जरूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
This time take positive think for women
देश के आजाद होने के बाद से लेकर अब तक महिलाओं की स्थिति में लगातार सुधार हो रहे हैं। संविधान संसोधन से महिलाओं को निकाय और पंचायत चुनाव लड़ने का अधिकार मिला। आज महिलाएं नौकरशाही से लेकर राजनीति में शीर्ष स्थान पर हैं। महिला सम्मान दिवस पर महिलाओं ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं को कम दर्जा दिया गया है। आज भी महिला की किसानों में गिनती नहीं होती। बेटियां वर्तमान समय में भी सुरक्षित नहीं हैं। आधुनिक समय में महिलाओं के लिए सकारात्मक सोच की जरूरत है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी राज्य महासचिव शकुंतला ने कहा कि सरकार वैसे तो कहती है महिलाओं को बराबर का दर्जा दिया गया है। लेकिन सचाई यह है कि वर्तमान समय में भी महिलाओं को उनके कम दर्जा ही दिया गया है। आज भी बेटियों के रूप में नहीं अपनाया जाता, महिला की किसानों में गिनती नहीं होती। असली सम्मान महिला का तब होगा जब सामाजिक क्षेत्र, राजनीतिक क्षेत्र व सरकारी नौकरियों में बराबर का हक मिलेगा।
विज्ञापन

सुमन कश्यप का कहना है कि सरकार द्वारा बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ का नारा तो दे दिया गया है, लेकिन बेटियां वर्तमान समय में भी सुरक्षित नहीं हैं। समाज में महिला नशे को लेकर पहले भी ऐसे ही दुखी थी, आज भी दुखी है। देश में आज भी महिलाओं को वो सम्मान नहीं मिला जो मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला शर्मिला ने बताया कि महिलाओं के पास वर्तमान में भी बराबरी का हक नहीं है। महिलाएं आज भी अपने अधिकारों से वंचित है। सरकार द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए समय समय पर अभियान चलाना चाहिए। आधुनिक समय मे महिलाओं के लिए सकारात्मक सोच की जरूरत है।

महिला सीमा का कहना है कि दुनियाभर में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना योगदान दे रही हैं। शिक्षा, नौकरी या राजनीति, महिलाएं पुरुषों के बराबर अपने हक पर अडिग हैं। जिन महिलाओं को आज प्रताड़ित किया जा रहा है, उनके लिए भी महिला हेल्पलाइन बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed