फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thieves took away goods and cash worth thousands of rupees

Kaithal News: हजारों रुपये का सामान, नकदी ले गए चोर

Sun, 26 Jan 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 26 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away goods and cash worth thousands of rupees
पूंडरी/कैथल। चोरों ने एक बंद मकान से हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ले गए। पूंडरी थाना की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूंडरी थाना में दी शिकायत में पूंडरी निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह गोल गप्पे की रेहड़ी लगाता है और किराये के मकान में रहता है। कुछ दिन पहले वह बच्चों को लेकर गांव चला गया। 24 जनवरी को जब वह वापस पूंडरी आया तो देखा कि दरवाजा खुला था व सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोर उसके घर से बच्चे की दो चांदी की माला, बच्चे के हाथ के कंगन, एक सोने की ताबीज, पाजेब, कुंडली सोने के नग वाली,चार सिक्के चांदी के, चार जोड़ी चुटकी, एक सोने के कांटे व गुल्लक चोरी कर ले गए, जिसमें पांच हजार रुपये थे। पूंडरी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed