{"_id":"686ebb56f76bc0d8f604f6c7","slug":"thieves-stole-four-bikes-and-tyres-kaithal-news-c-18-1-knl1004-688269-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरों ने चार बाइक और टायर चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरों ने चार बाइक और टायर चुराए
Thu, 10 Jul 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग स्थानों से चार मोटरसाइकिल और लाखों रुपये के टायर चोरी होने के मामले सामने आए हैं। सीवन निवासी अजय सैनी ने चीका थाना पुलिस को बताया कि 7 जुलाई को उसकी बाइक पटियाला रोड, चीका से चोरी हो गई। पंतनगर निवासी गौरव रोहिला ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 5 जुलाई को सेक्टर 20 हुडा, कैथल से उसकी बाइक चोरी हो गई।
मांगना गांव निवासी रंजीत ने तितरम थाना को बताया कि 6 जुलाई को वह शीतला धाम गया था, जहां से किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली।
कोटड़ा निवासी रिंकू कुमार ने भी तितरम थाना पुलिस को बताया कि 6 जुलाई को शीतला धाम से उसकी बाइक चोरी हो गई।
टायर व बैटरी चोरी का मामला: एक अन्य मामले में सालिमपुर निवासी प्रीतमपुरी ने गुहला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 जुलाई को चोरों ने उसके पुराने अस्पताल रोड, गुहला पर खड़ी तीन गाड़ियों के 12 टायर और एक गाड़ी की बैटरी चुरा ली। चोरी गए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है। मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद