फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There will be tough competition for the post of head in Sarva Brahmin Sabha

सर्व ब्राह्मण सभा में प्रधान पद के लिए होगी कड़ी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
There will be tough competition for the post of head in Sarva Brahmin Sabha
जिला सर्व ब्राह्मण सभा के 12 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को नाम वापस लेने के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए शिव कुमार पाराशर और अर्जुन शर्मा ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए अब विजय पाल उर्फ विक्की शर्मा व विनोद कुमार शर्मा मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी एडवोकेट रंति रमन शर्मा व कैप्टन रवि दत्त शर्मा ने बताया कि उप प्रधान पद के लिए सतीश कुमार चंदलाना ने अपना नाम वापस ले लिया। अब सुरेश शर्मा पिलनी उप-प्रधान के लिए मैदान में रह गए हैं। जिनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। सचिव पद के लिए संजीव कुमार और रमेश कौशिक में, सह सचिव पद के लिए अभिजीत जोशी और सुभाष बाता के बीच में मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्रभान शर्मा चंदाना व ईश्वर शर्मा पाड़ला के बीच मुकाबला होगा। जिला सर्व ब्राह्मण सभा के लिए 12 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। सभा में 314 सदस्य अपने मतों का प्रयोग करेंगे। उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed