फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There will be four great coincidences on 29th including Saturn transit and solar eclipse

Kaithal News: शनि गोचर और सूर्य ग्रहण समेत 29 को होंगे चार महासंयोग

Thu, 20 Mar 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
There will be four great coincidences on 29th including Saturn transit and solar eclipse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत। अबकी 30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी लेकिन इससे पहले 29 मार्च को न्यायाधीश और कर्मफल दाता शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसी दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी पड़ेगा।

यह बात पंडित विशाल शांडिल्य ने कही। उन्होंने बताया कि इस बार सूर्य, चंद्र, शनि, बुध, राहु, शुक्र एक साथ होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 59 साल पहले सूर्य, चंद्र, बुध, शुक्र, मंगल और गुरु की युति हुई थी तो उस समय में दुनिया में अच्छे अच्छे काम होते हुए दिखाई दिए थे। अब 29 मार्च को होने वाले छह ग्रहों के योग से कुछ बड़ा होने वाला है।
विज्ञापन


शांडिल्य ने बताया की वर्ष 1966 में हुई छह ग्रहों की युति में मंगल गुरु के होने से क्रूर दोष के प्रभाव में कमी थी एवं शुभ फल देखे गए थे लेकिन इस बार, गुरु और मंगल इस युति में नहीं हैं इस कारण अलग अलग स्थानों पर भीषण युद्ध जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित विशाल ने बताया कि 30 साल बाद 29 मार्च को चार महासंयोग घटित होने वाले हैं। इसमें दो खगोलीय घटना तो दो बड़े त्योहार शामिल हैं। खगोलीय घटनाओं के शुभ-अशुभ प्रभाव को लेकर सभी ज्योतिषियों की नजर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग बनने से इसका देश और दुनिया में बड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है।

ये बन रहे चार महासंयोग

n
शनि गोचर ः ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, 30 साल बाद 29 मार्च को शनि ग्रह मीन राशि में गोचर करेगा। यह गोचर 29 की रात को 11 बजे होगा यानी इसका प्रभाव 30 मार्च से प्रारंभ होगा। इसी दिन शनि की सूर्य से युति भी बनेगी। यानी बृहस्पति की राशि में सूर्य ग्रहण और शनि और सूर्य की युति भी रहेगी।

n
सूर्य ग्रहण ः साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने वाला है। इसी दौरान सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन में गोचर करके शनि ग्रह से युति बनाएंगे। पंचांग के अनुसार 29 मार्च को पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो कि चैत्र कृष्ण अमावस्या के दिन लगेगा। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण अपराह्न 02 बजकर 21 मिनट से सायंकाल 06 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

n
चैत्र नवरात्र ः मतांतर से चैत्र नवरात्र 29 मार्च 2025 शनिवार को प्रारंभ हो रही है। कुछ लोग उदयातिथि के अनुसार 30 मार्च को प्रतिपदा मान रहे हैं। प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को सुबह 06:57 पर प्रारंभ होगी और 30 मार्च को 03:19 तड़के समाप्त होगी।

n गुड़ी पड़वा ः हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा भी चैत्र प्रतिपदा तिथि को रहता है। यह 30 मार्च को मनाया जाएगा।
किन राशियों को मिलेगा लाभ
n
वृषभ ः इस राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक रह सकता है। शनि के प्रभाव से रुके काम पूर्ण होंगे। परिवार का कोई सदस्य अचल संपत्ति की खरीद कर सकता है। नए वाहन खरीदने के भी योग बनेंगे। जातकों के काम की सराहना हो सकती है और विशेष सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

n
कर्क ः इस राशिवालों के वैवाहिक जीवन की परेशानियों का अंत होगा और संबंधों में मिठास आ सकती है। कोर्ट संबंधी मामलों में जातक को बड़ी राहत मिल सकती है। कर्ज से मुक्ति पाने से आर्थिक स्थिति सुधार सकती है। कर्ज चुकाने का तोड़ मिल सकता है। कोई बड़ा निवेश करने का मौका हाथ लग


सकता है।

n
तुला ः इस राशि के जातक के लिए यह समय अति शुभ साबित होने वाला है। जातक के द्वारा शुरू किए गए काम सफल होंगे और लाभकारी होंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

जातकों के अटके धन प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर सीनियर का पूरा साथ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed