{"_id":"64ac50fbfdd57b7c960277e4","slug":"there-will-be-a-holiday-if-there-is-water-in-the-school-kaithal-news-c-18-1-knl1004-170155-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्कूल परिसरों में पानी तो होगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्कूल परिसरों में पानी तो होगा अवकाश
Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
कैथल। बारिश के चलते जिले के कई स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने बताया कि जिन स्कूलों के परिसर में पानी भरा है उनमें अवकाश रहेगा।
उन्होंने बताय कि सोमवार को जिले से 10 स्कूलों के परिसर में पानी जमा होने की सूचना आई है। जिन स्कूलों के परिसर में पानी भरा है व अवकाश कर सकते हैं। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र भी जारी हो गया है।
किसानों के चेहरों पर मायूसी
ढांड। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से धान की फसलें डूब गई है, जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। यदि अगले दिनों में इसी प्रकार से बारिश का पानी पड़ता रहा तो किसानों को ज्यादा नुकसान होगा।
विज्ञापन
चंदलाना, ढांड, पबनावा, कौल सहित अनेकों गांवों में बारिश के पानी से खेतों ने तालाब का रूप धारण किया है। किसान रमेश कुमार, राज कुमार, कर्मबीर, रवि, सुरेश कुमार, दिलबाग सिंह, बलकार सिंह, बलजीत सिंह, बलवान सिंह, प्रवीण कुमार का कहना है कि बरसात के पानी से धान की फसल डूब चुकी है। जिससे धान की फसल नष्ट होने के कगार पर पहुंच चुकी है। यदि बारिश इसी प्रकार से चलती रही तो नुकसान और अधिक हो सकता है।
किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ा हरा व सूखा चारा भी पानी में डूब जाने से नष्ट हो गया है।