फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There was no sunshine, cold wave increased the cold

Kaithal News: नहीं निकली धूप, शीतलहर से बढ़ी ठंड

Mon, 22 Jan 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
There was no sunshine, cold wave increased the cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बीते दो दिनों से धूप न निकलने से सर्दी बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड से हर कोई परेशान है। दिन के समय शीतलहर चलने के कारण ठंड अधिक हो रही है। मौसम विभाग ने दो दिन में मौसम साफ होने की संभावना जताई है।
रविवार को सुबह के समय हल्की धुंध थी। बाद में कोहरा छंट गया। बादल छाने के कारण दिनभर धूप नहीं निकली। सुबह से लेकर शाम तक ठंडी हवा चलने के कारण अधिकतर लोग अपने घरों के अंदर ही दुबके रहे। ठंड के चलते जन जीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के हाथ पैर तो सुन पड़ रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए राहगीरों को अलाव ही एकमात्र सहारा नजर आ रहे थे। सडक़ों के किनारे कई स्थानों पर लोग अलाव से हाथ सेंककर ठंड से बचाव करते नजर आए।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दो दिन में मौसम साफ होगा। दिन में धूप निकलने की संभावना है। सुबह और शाम ठंड जारी रहेगी। किसान राजेश रहेजा, रिंकू , गुरदयाल व प्रदीप कुमार ने बताया कि बीते दो दिन से एक बार फिर से ठंडक बढ़ गई है। जिससे सब्जियों में थोड़ी गलन बढऩे लगी है। यदि कई दिनों तक धूप नहीं निकली तो सब्जियों को नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दो दिनों से पड़ी रही सर्दी के चलते खांसी, जुकाम व सामान्य बुखार के मरीज बढ़ने लगे है। जिला नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव मित्तल ने कहा कि मौसम में आए दिन बदलाव हो रहा है। कभी तेज धूप निकलती है तो भी अधिक सर्दी, तो कभी कोहरा अधिक होता है। मौसम में बदलाव के चलते खांसी, जुकाम व वायरल बुखार बढ़ रहा है। इनमें से किसी के लक्षण भी दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। गर्म पानी का सेवन करें। बच्चों को ठंड में अधिक समय तक बाहर न घूमने दें।
आगामी दो दिनों तक मौसम स्थिर बना रहेगा। सुबह-शाम कोहरा होने व दोपहर को धूप निकलने की भी संभावना है। अब तक रबी की फसलों व सब्जी की फसलों में नुकसान नहीं है। दिन में यदि धूप निकलती है तो फसलों को फायदा होता है। -डॉ. रमेश चंद वर्मा, मुख्य समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र कैथल।


राजौंद में ठंड का सितम जारी
राजौद। नगर में रविवार को भी ठंड का सितम जारी रहा। शीतलहर के कारण हर कोई ठंड से बचने के उपाय ढूंढता दिखाई दिया। ठंड से बचने के लिए ज्यादातर दुकानदारों ने अलावा जलाया। शीतलहर बेजुबान पशुओं पर भी भारी पड़ रही है। सड़कों पर घूम रहे गोवंश के लिए यह ठंड खतरा साबित हो सकती है। संवाद

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में सेवा सिमरन सोसाइटी गुरूद्वारा सिंह सभा रेजिमेंट बाजार द्वारा आय

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में सेवा सिमरन सोसाइटी गुरूद्वारा सिंह सभा रेजिमेंट बाजार द्वारा आय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed