{"_id":"69728601266320cc2c0b6c04","slug":"there-was-fog-in-the-morning-but-when-the-sun-came-out-it-provided-relief-from-the-cold-kaithal-news-c-18-1-knl1004-830424-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुबह कोहरा, धूप निकली तो ठंड से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुबह कोहरा, धूप निकली तो ठंड से मिली राहत
Fri, 23 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। वीरवार सुबह जिले में धुंध छाई रही, जिसके कारण सुबह के समय वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। धुंध के चलते दृश्यता कम रही। करीब सवा नौ बजे धूप निकलने के बाद धुंध पूरी तरह छंट गई। दिनभर करीब तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
धूप खिलने के बाद पार्कों और खुले स्थानों पर लोगों की चहल-पहल बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी को जिले में बारिश की संभावना जताई गई है। जिले में पिछले तीन दिनों से ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। करीब तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो वीरवार को बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कुछ दिन पहले तक 7 और 8 डिग्री के बीच बना हुआ था।
हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। लोग बिना गर्म कपड़ों के घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में जिले में सबसे अधिक ठंड पड़ी थी, जब न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि अधिकतम तापमान भी 13 डिग्री के आसपास रहा। बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार गर्म कपड़े जरूर पहनें, ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचें और प्रोटीन युक्त सब्जियों का अधिक प्रयोग करें, ताकि मौसम परिवर्तन से होने वाली बीमारियों से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
गेहूं में हो रहा अच्छा फुटाव ः ठंड अच्छी पड़ने के कारण गेहूं की फसल में अच्छा फुटाव देखने को मिल रहा है। लागत के अनुसार इस बार पैदावार बेहतर रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
सीजन में ठंड अच्छी पड़ी है, जिससे फसलों को फायदा मिला है। आने वाले समय में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। -रमेश चंद्र
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक