फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is no ghat on the pond in Fariyabad village of Rajoud.

Kaithal News: राजौद के फरीयाबाद गांव में तालाब पर नहीं है घाट

Sat, 15 Nov 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 15 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
There is no ghat on the pond in Fariyabad village of Rajoud.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौद। खंड के गांव फरियाबाद में तालाब पर घाट न होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना पशुओं को पानी पिलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा छोटे पशु अक्सर फिसल कर यहां गिर जाते हैं जो कई बार चोटिल भी हो जाते है।


ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थिति से न केवल पशुधन की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है, बल्कि दूध उत्पादन भी घट रहा है। इस बारे में वृद्ध किसान दीपा ने बताया कि घाट न होने से हमें छोटे पशुओं के लिए पानी बाल्टी लेकर तालाब तक जाना पड़ता है और कभी‑कभी पशु गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इसी तरह सेवाराम, पवन, प्रदीप, कुलदीप और रमेश ने भी यहां पक्के घाट बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यहां घाट शीघ्र बनवाया जाए ताकि पशुओं को पानी पिलाने में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर एक ज्ञापन सरपंच को भी सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed