फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is no emergency number in the civil hospital, where should the patients call?

Kaithal News: नागरिक अस्पताल में नहीं आपातकालीन नंबर, कहां फोन करें मरीज

Sat, 06 Dec 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
There is no emergency number in the civil hospital, where should the patients call?
नागरिक अस्पताल में आपातकालीन नंबर का अभाव, मरीजों को मोबाइल पर जानकारी लेने में परेशानी
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने हेल्पलाइन 104 लॉन्च की, घर बैठे सेवाओं और शिकायत दर्ज कराने का विकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। नागरिक अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं या जानकारी के लिए कोई विशेष मोबाइल नंबर जारी नहीं किया गया है। अस्पताल में यह स्थिति मरीजों के लिए चौंकाने वाली और समस्या पैदा करने वाली है। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है।



सरकार विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को कम समय में और संभव हो तो घर बैठे उपलब्ध कराने का दावा करती है, लेकिन जमीन पर अफसरों की अव्यवस्था और लापरवाही मरीजों के लिए बाधक साबित होती है। अस्पताल में कर्मचारी अक्सर अपनी सीट पर नहीं रहते, जिससे मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। नागरिक अस्पताल के पीएमओ डा. दिनेश कंसल ने भी बताया कि अस्पताल में ऐसा कोई सरकारी नंबर उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन






हेल्पलाइन नंबर 104 किया गया लांच



हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री राव आरती सिंह ने 21 मार्च को हेल्पलाइन नंबर 104 लॉन्च किया था। इसका मकसद मरीजों की स्वास्थ्य संबंधित शिकायतों को दर्ज कर उनकी समस्या को हल करवाना था। स्वास्थ्य विभाग का हेल्पलाइन नंबर 104 मरीजों के लिए रामबाण साबित हो रहा है। इस हेल्पलाइन नंबर की मदद से मरीजों को दवाएं, बेड की समस्या हल होने के साथ डॉक्टरों की सीधी बुकिंग जैसी सुविधा मिल रही हैं। वहीं, डॉक्टरों के बुरे बर्ताव संबंधी शिकायतें सीधी दर्ज हो रही हैं। इन शिकायतों पर डॉक्टरों को हिदायत जारी कर मुख्यालय से उनके सिविल सर्जन को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।इसका मकसद मरीजों की स्वास्थ्य संबंधित शिकायतों को दर्ज कर उनकी समस्या को हल करवाना था। घर बैठे मरीज डॉक्टरों की अप्वाइंटमेंट भी ले सकते हैं। वहीं, मरीज घर से ही यह भी जान सकता है कि सरकारी अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की ओपीडी कब-कब लगती है, लैब में कौन से टेस्ट होते हैं, अस्पताल में सिजेरियन की सुविधा उपलब्ध है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed