फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is a craze for expensive lehengas and attractive suits in weddings.

Kaithal News: महंगे लहंगे और आकर्षक सूटों का शादियों में रहता क्रेज

Wed, 18 Dec 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
There is a craze for expensive lehengas and attractive suits in weddings.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शादियों के सीजन में कपड़ों की बिक्री बढ़ जाती है। इस समय खरमास चलने से थोड़ी बिक्री कम हुई है लेकिन जैसे ही यह महीना बीतेगा, कपड़े का कारोबार तेजी पकड़ेगा, यह तय है।

कैथल शहर के 100 से अधिक शोरूम व दुकानों सहित कस्बों में बनी दुकानों पर कपड़े की बिक्री जोरों पर है। शादी और पार्टी से संबंधित सामान जोरों से बिक रहा है। एक दुकान पर रोजाना कम से कम 50 ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि जनवरी में शादियों का सीजन है। बिक्री अच्छी रहेगी। महंगे लहंगे और आकर्षक सूटों का अधिक क्रेज शादियों में रहता है। शोरूम पर लुभावने ऑफर दिए जाते हैं। शादियों के सीजन में कपड़ा बाजार में खूब रौनक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरूम संचालक साहिल सैनी ने बताया कि इस बार दुकानदारों के लिए शादी के सामान की बिक्री का अच्छा सीजन है। एक से एक वैरायटी बाजा में है। शादियों के लिए लहंगा, साड़ी व अन्य ड्रेस उपलब्ध हैं। दो हजार से लेकर सात हजार तक के आइटम दुकानों पर हैं। कपड़ा शोरूम के मालिक संदीप ने बताया कि शादियों के सीजन में 20 से 50 प्रतिशत तक बिक्री में उछाल आता है। खरीदार अच्छी मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। महिलाओं से लेकर पुरुषों और बच्चों के फैंसी और फॉर्मल कपड़े दुकानों पर उपलब्ध हैं। पेंट शर्ट की कीमत क्वालिटी के आधार पर निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed