फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There are no facilities in the cowshed, the cattle have already been shifted

Kaithal News: गोशाला में सुविधाएं नहीं, पहले ही शिफ्ट कर दिए गोवंश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
There are no facilities in the cowshed, the cattle have already been shifted
कैथल। जींद रोड पर बनी नई गोशाला में न तो बिजली और न हीं पानी की उचित व्यवस्था है। इसके अलावा गोवंशों की संख्या के हिसाब से सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इस गोशाला में मूलभूत सुविधाएं पूरी करने से पहले ही गोवंश शिफ्ट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब दो महीने पहले ही शहर के जींद रोड स्थित मॉडल टाउन में बनी गोशाला से करीब 500 से अधिक गोवंश शिफ्ट किए गए हैं। यहां पर इस समय न पानी और न बिजली की पूरी तरह से व्यवस्था की गई है। नगर परिषद की ओर से यहां पर गेट का निर्माण तो किया गया है, लेकिन यहां पर चारदीवारी भी पूरी नहीं है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मॉडल टाउन में स्थापित गोशाला की जगह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की है। इस स्थान पर पुलिस विभाग की शहर थाना की नई अनाज मंडी को स्थापित किया जाना है। हालांकि अभी मॉडल टाउन की गोशाला से सभी गोवंश शिफ्ट किए जाने हैं। इस गोशाला में अभी भी करीब दो हजार गोवंश हैं। इन्हें भी नई बनी गोशाला में शिफ्ट किया जाना है। यही नहीं, अभी भी शहर की कई सड़कों पर गोवंश होने के कारण वाहन चालकों सहित अन्य राहगीरों को काफी परेशानी होती है। हालांकि नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि इसके समाधान के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल हुआ था विवाद
बता दें कि मॉडल टाउन में स्थापित गोशाला में करीब एक साल पहले गाेवंश की बढ़ रही संख्या पर विवाद हो गया था। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने इस गोशाला को अन्य जगहों पर शिफ्ट करने की मांग की थी। लोगों का आरोप था कि यहां पर गोबर के कारण गंदगी का आलम है। इस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार बैठकें भी हुई थी। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन ने जल्द ही नई गोशाला का निर्माण करने की घोषणा की थी।


वर्जन-
मॉडल टाउन में स्थापित गोशाला से गाेवंशों को शिफ्ट करने का काम जारी है। इसके तहत अभी तक 500 से अधिक गोवंशों को शिफ्ट किया जा चुका है। अन्य गोवंशों को भी शिफ़्ट करने का काम जारी है। सड़कों से भी गोवंश हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है।
- कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed