फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There are no buses to villages on the Jind route after 6:40 pm.

Kaithal News: जींद रूट पर गांवों के लिए 6ः40 बजे के बाद बस नहीं

Thu, 18 Dec 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
There are no buses to villages on the Jind route after 6:40 pm.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद, खनौरी-पातड़ा और टोहाना रूट पर शाम के समय बसों की कमी से लोगों को सफर में परेशानी हो रही है। कैथल से जींद रूट पर शाम छह बजकर 40 मिनट के बाद लोकल बस सेवा नहीं है, जिसके कारण यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर होना पड़ता है। निजी वाहन चालक रात के समय अपने मनमर्जी के किराए वसूलते हैं।

गौरतलब है कि रात के समय चंडीगढ़ से आने वाली लंबी दूरी की बसें जींद रूट के लोकल गांवों में नहीं रुकती हैं। इससे कई बार यात्रियों और चालक/परिचालक के बीच बहस भी होती है। शाम के समय देवबन, तितरम, तारागढ़ और सौंगरी-गुलियाना जैसे गांवों के सैकड़ों लोग कैथल में काम धंधा के लिए आते हैं और करीब आठ बजे उनकी छुट्टी होती है।
विज्ञापन


यात्री मांग कर रहे हैं कि जींद रूट पर आठ बजे के करीब लोकल बस सेवा का संचालन किया जाए या लंबी दूरी की बसों को स्थानीय गांवों में रुकने के आदेश दिए जाए। कैथल रोडवेज डिपो में बसों की संख्या भी कम है। वर्तमान में डिपो में 169 बसें ही रूटों पर चल रही हैं, जबकि यात्रियों की संख्या के अनुसार 250 बसों की जरूरत है। यानी अतिरिक्त 81 बसों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्री राजबीर, मनोज, राजेंद्र और रामकिशन ने बताया कि खनौरी-पातड़ा रूट पर छह बजे के बाद बस सेवा नहीं मिलती। उन्हें शाम को नरवाना रूट से खनौरी पहुंचना पड़ता है, जिससे किराया बढ़ जाता है और समय पर घर नहीं पहुंच पाते। कहा कि खनौरी जाने वाली बस का समय रात आठ बजे होना चाहिए।

यात्रियों मनेंद्र, सुरजीत सिंह और राजकुमार ने बताया कि टोहाना रूट पर भी शाम को बसें नहीं हैं। गढ़ी पाडला, सांघन, बरटा, धनौरी और धमतान साहिब के लोग इस कारण परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि बसें रात आठ बजे तक चलाई जाएं, ताकि लोग आराम से घर पहुंच सकें।


यात्रियों को समय- समय पर बसें उपलब्ध करवाई जा रही है। किसी भी रूट पर यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जहां बसों की कमी है वहां पर अतिरिक्त चलाई जाएगी। -विपुल कुमार, टीएम कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed