{"_id":"67a8f1d868449f248f02f9fe","slug":"there-are-lots-of-problems-in-ward-three-of-sewan-kaithal-news-c-245-1-kht1001-127648-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन के वार्ड तीन में समस्याओं का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन के वार्ड तीन में समस्याओं का अंबार
विज्ञापन
सीवन। सीवन नगर में पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसी कड़ी में सीवन नगर में नए सिरे से वार्डबंदी की गई है और 16 वार्ड बनाए गए हैं। वहीं, बस स्टैंड से लेकर बिजली निगम तक के क्षेत्र को वार्ड नंबर तीन में शामिल किया गया है। इस वार्ड में समस्याओं का अंबार है और अभी तक चुनाव न होने की स्थिति में वार्ड की समस्याओं का समाधान भी नहीं हो पा रहा है। पानी निकासी उचित व्यवस्था नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
इसके अलावा कैथल-पटियाला रोड पर तालाब की सफाई नहीं होने से गंदगी भरी हुई है। इससे बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। गंदगी के कारण आसपास के क्षेत्र में बदबू फैलने से लोगो का जीना दूभर हो रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि तालाब की सफाई के लिए वे कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं, लेकिन नगरपालिका प्रशासन ने इस ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि गंदा पानी एक जगह जमा रहने से पीलिया, डायरिया व मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
सफाई कर्मचारी की नहीं व्यवस्था-
वार्ड वासी रोहित सैनी ने बताया कि नगर के वार्ड नंबर तीन में सफाई का प्रबंध नहीं है। इससे गलियों में गंदगी अटी रहती है। तालाब की सफाई नहीं हो रही है। पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में जमा रहता है। एक तरफ तो सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान चलाए जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर नगरपालिका की लापरवाही के चलते पानी निकासी का प्रंबंध नहीं किया गया।
विज्ञापन
सफाई नहीं हो रही
वार्ड वासी विक्की ग्रोवर ने बताया कि कई बार नगरपरिषद से वार्ड एक में सुविधाओं के बारे में अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। वार्ड में लाइटों का भी प्रबंध नहीं है और सफाई भी नियमित रूप से नहीं हो रही।
समस्याओं का करेंगे समाधान-
वार्ड नंबर एक में जो भी समस्याएं हैं, उनका निरीक्षण किया जाएगा। कर्मचारियों को उनके निवारण के लिए आदेश दिए जाएंगे। पार्षदों की मांगों और समस्याओं को कभी भी दरकिनार नहीं किया जाता है।
दीपक, सचिव, नगर पालिका, सीवन।