फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Theft at three places in Cheeka

Kaithal News: चीका में तीन जगहों पर चोरी

Sat, 03 May 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Theft at three places in Cheeka
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कस्बा चीका से चोर एक मकान की खिड़की तोड़कर वहां रखे 10 तोले सोना और 10 लाख रुपये आदि सामान चुरा ले गए।

गांव भागल के लाल सिंह ने चीका पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 30 अप्रैल की रात को चोर मकान की खिड़की तोड़कर उसमें घुसे व वहां पर रखे 10 लाख रुपये तथा 10 तोले सोने के जेवरात चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चोरी के दूसरे मामले में खुराना रोड नजदीक शोरा कोठी के अमरनाथ ने शहर थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल को चोर उसके घर में घुसकर वहां पर रखी पांच लाख की नकदी, दो तोले सोने व 800 ग्राम चांदी चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कुल कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। शहर थाना प्रभारी गीता रानी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चोरी के तीसरे मामले में गांव मटौर के शमशेर सिंह ने कलायत थाने की पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि दो मई को कर उसे घर में घुसकर वहां पर रखे दो मोबाइल फोन व नौ हजार रुपये की नकदी चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed