{"_id":"6664f483854a619a7e057bda","slug":"theft-accused-on-production-warrant-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-116806-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरी का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरी का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर
विज्ञापन
चोरी का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर
कैथल।
घर से मोबाइल और आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी जींद के गांव रोजला निवासी प्रवीन उर्फ पिन्ना को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव कमालपुर निवासी चंद्रहाश की शिकायत अनुसार 14 जुलाई 2023 की रात उसके मकान अंदर घुसकर अज्ञात व्यक्ति एक मोबाइल, सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब और चुटकी चुरा ले गए थे।
आरोपी किसी अन्य चोरी के मामले में जींद जेल में बंद था। उसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। चोरीशुदा मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।