{"_id":"68c74158ca6a964e7d0bf2e4","slug":"the-youth-were-made-to-take-an-oath-to-not-take-drugs-kaithal-news-c-245-1-kht1010-137806-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवाओं को नशा न करने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवाओं को नशा न करने की दिलाई शपथ
Mon, 15 Sep 2025 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 Sep 2025 03:57 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स भीष्म ओपन ग्रुप कैथल की ओर से नशा एक सामाजिक बुराई विषय पर निजी जिम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बख्शीश गिरधर ने कहा कि नशा समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा है। युवाओं को इसके नुकसान के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। जिला संगठन आयुक्त स्काउट्स विजय टांक ने नशे के विभिन्न रूपों और इसके गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह समाज और परिवार के लिए भी बहुत हानिकारक है। सुमित ने लोगों को नशा ना करने और दूसरों को भी नशा न करने के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में सभी लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज में नशे के खिलाफ एक सकारात्मक संदेश फैलाने में मदद करते हैं और युवाओं को एक स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। इस कार्यक्रम में रोवर लीडर सुनील चौधरी, विकास कुमार, अमन, अंकुश, दीपक, अंकित, पवन, अभिनव, आशु, योगी मौजूद रहे। संवाद