फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The youth prepared the playground

Kaithal News: युवाओं ने तैयार किया खेल मैदान

Wed, 28 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The youth prepared the playground
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। खरक पांडवा गांव के युवाओं ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनोखी मिसाल पेश की है। इसके लिए गांव में शहीद भगत सिंह खेल कमेटी बनाई गई। ग्राम पंचायत से मांगी गई जमीन पर युवाओं ने खुद मैदान तैयार करवाया है।

विदेश गए गांव के युवाओं जसमेर और जसबीर के सहयोग से दो बड़े हॉल बनवाए जा रहे हैं। इनका उपयोग बच्चों के जिम और खेल सामग्री रखने के लिए होगा। ग्रामीणों के सहयोग से मैदान की चहारदीवारी बनवाई गई।
विज्ञापन


खेल कमेटी के प्रधान अशोक ने बताया कि इस कार्य में शुरुआती दौर में काफी मुश्किलें आईं लेकिन युवाओं की मेहनत रंग लाई। बच्चों का खेलों के प्रति रुझान बढ़ा। अब मैदान में रोज सैकड़ों बच्चे खेलने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी ने प्राइवेट कोच नियुक्त किया है। कोच रोज बच्चों को खेल की ट्रेनिंग दे रहा है। मैदान में कमरे भी जल्द तैयार हो जाएंगे। गांव के ही युवा राहुल, जो कबड्डी खिलाड़ी हैं, इस समय यूरोप में खेल प्रदर्शन कर रहे हैं।


गांव के 25 से ज्यादा युवा अशोक, सुरेंद्र, वीरेंद्र सहित लगातार बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हर साल गांव में खेल आयोजन भी करवाया जाता है। युवाओं की इस पहल से गांव में खेलों की नर्सरी तैयार हो रही है जिसमें ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उम्मीद है कि यहां से निकलने वाले खिलाड़ी भविष्य में गांव, जिले और देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed