फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The yatra will arrive on 22nd with the message of drug free Haryana

Kaithal News: ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर 22 को पहुंचेगी यात्रा

Mon, 07 Apr 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The yatra will arrive on 22nd with the message of drug free Haryana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर 22 को साइक्लोथॉन यात्रा जिले में प्रवेश करेगी। इस संदर्भ में लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने इस संदर्भ में अधिकारियों की ड्यूटियां लगाईं।

बैठक में उन्होंने कहा कि हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत गत पांच अप्रैल से साइक्लोथॉन-0.2 की शुरुआत हिसार से हो चुकी है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर की है। यह यात्रा प्रदेश के सभी 22 जिलों में जाना है।
विज्ञापन


जिले में पबनावा गांव (ढांड) में यह साइकिल यात्रा 22 अप्रैल को प्रवेश करेगी। सभी संबंधित अधिकारी साइक्लोथॉन के लिए अधिक से अधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करवाएं और युवाओं का पंजीकरण करवाएं। साथ ही अन्य तैयारियां करना सुनिश्चित करें और विशेष रूप से शिक्षा विभाग, खेल विभाग, आईटीआई, रेडक्रॉस, पंचायत विभाग यात्रा को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि नशे के खिलाफ शुरू हुई इस साइक्लोथॉन यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यात्रा के रूट प्लान में आने वाले गांवों को यात्रा के बारे में जागरूक करें और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करवाएं।

इसी प्रकार उन्होंने खेल विभाग, आईटीआई, शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों व युवाओं का पंजीकरण करवाएं। जिले में नशे के खिलाफ साइक्लोथॉन यात्रा का प्रभावी संदेश जाना चाहिए। पुलिस विभाग सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम करें। रोडवेज विभाग जरूरत अनुसार बस की व्यवस्था करें, वहीं स्वास्थ्य विभाग सुनिश्चित करे कि यात्रा के साथ डॉक्टर सहित एंबुलेंस साथ चलें।

वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के रूट में टहनियों की छंटाई करवाएं। लोक निर्माण विभाग रूट अनुसार सभी सड़कों की मुरम्मत करवाएं। जन स्वास्थ्य विभाग पीने के पानी व शौचालय को लेकर व्यवस्था करें। नगर परिषद के ईओ को निर्देश दिए कि वो रूट के अनुसार शहर की साफ-सफाई करवाएं।

उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा 22 अप्रैल को जिले में ढांड, फरल, पूंडरी व मूंदड़ी से होते हुए कैथल शहर में प्रवेश करेगी। इसके बाद 23 अप्रैल को कलायत से जींद जिले की ओर रवाना होगी।


उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने सभी स्कूल, कॉलेजों, एनजीओ, केमिस्ट एसोसिएशन, नशा मुक्ति केंद्र, एंटी नारकोटिक्स टीम, ड्रग फ्री गांव के सरपंचों आदि को इस यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया। इस यात्रा में भाग लेने के लिए वेबसाइट https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon पर जाकर पंजीकरण करवाएं। इस अवसर पर आरटीए गिरीश कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआईओ दीपक खुराना, डीएसपी सुशील प्रकाश, डीएसपी ललित, जिला कल्याण अधिकारी सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed