{"_id":"67e8519753a1c6282f0942e8","slug":"the-winning-children-were-honoured-kaithal-news-c-18-1-knl1004-612971-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विजेता बच्चों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विजेता बच्चों को किया सम्मानित
Sun, 30 Mar 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। जखौली अड्डा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रेडक्रॉस की ओर से पढ़ने को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन की छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य धर्मपाल सहारण ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की छात्रा भावना ने वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा छठी की छात्रा गुरदीप ने कहानी लेखन में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठवीं की छात्रा खुशी ने भी कहानी लेखन में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने स्कूल में पहुंचने पर विजेताओं ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संवाद