फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The width of Kaithal-Jind road will be increased

Kaithal News: कैथल-जींद मार्ग की बढ़ाई जाएगी चौड़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
The width of Kaithal-Jind road will be increased
कैथल। कैथल-जींद मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस कार्य के एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजे हैं। इसके तहत मार्ग की चौड़ाई को बढ़ाकर इसे 10 मीटर किया जाएगा। इस समय यह मार्ग केवल सात मीटर चौड़ा है। अधिकारियों ने जल्द से जल्द इस मार्ग पर होने वाले कार्यों को स्वीकृति देने की विभाग से अपील की है।
विज्ञापन


अनुमानित लागत 75 करोड़ रुपये ः लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य को पूरा करने के लिए 75 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत (एस्टीमेट) उच्चाधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजी है। हालांकि जरूरत पड़ने पर राशि को अतिरिक्त इसे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन फिलहाल विभाग ने इस कार्य पर 75 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद जताई है। कैथल के तितरम मोड़ से लेकर जींद बाइपास तक इस मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कैथल-जींद मार्ग पर कैथल जिले के 70 से अधिक गांव आते हैं। दोनों में से किसी भी जिले में जाने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है। इस मार्ग की लंबाई करीब 60 किलोमीटर पड़ती है। रोहतक, जींद, भिवानी, हांसी और अन्य कई जिलों में जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। मार्ग की चौड़ाई कम होने और हालत खस्ता होने के कारण वाहन चालकों को दिक्कतें आती हैं। वाहनों की अधिकता के कारण यहां सड़क दुर्घटनाएं होने का भी अधिक अंदेशा रहता है। ऐसे में जिलावासी इस कार्य को जल्द से जल्द करने की मांग कर रहे हैं।

करीब 20 दिन पहले उप मुख्यमंत्री ने की थी जल्द मार्ग का कार्य करवाने की घोषणा ः प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी इस मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने की घोषणा की थी। उन्होंने यह घोषणा गांव तितरम में एक जनसभा के दौरान ग्रामीणों की मांग के बाद की थी। हालांकि वर्ष 2021 में इस मार्ग को फोरलेन बनाने की भी बात हुई थी, लेकिन बाद में किन्ही कारणों से सिरे नहीं चढ़ सकी। अब जिलावासियों ने जल्द इसका कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है।


सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए जो एस्टीमेट उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। इसे जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलते ही इसकी निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मार्ग की चौड़ाई बढऩे के बाद वाहन चालकों का सफर तो सुगम होगा ही, साथ में दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

जगबीर सिंह, अधीक्षक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed