फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The weather has changed, the cold has eased.

Kaithal News: बदला मौसम का मिजाज, ठंड के तेवर ढीले

Sat, 07 Feb 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The weather has changed, the cold has eased.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। फरवरी का पहला सप्ताह बीतने के बाद जिले में मौसम के मिजाज में साफ बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से ठंड के तेवर लगातार ढीले पड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि सुबह और शाम के समय चल रही ठंडी हवाएं अभी भी लोगों को सर्दी का अहसास करा रही हैं।

शुक्रवार को सुबह से ही खिली चटक धूप के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे दिन के समय लोगों को गर्म कपड़ों से राहत मिली। साफ आसमान के साथ सुबह की शुरुआत हुई। बीते हफ्तों की तरह कोहरा नहीं छाया, नतीजा, सूर्यदेव ने समय पर दस्तक दी।
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे से ही तेज धूप निकल आई थी, जिससे वातावरण में मौजूद नमी कम होने लगी। दोपहर होते-होते धूप की तीव्रता इतनी बढ़ गई कि बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग कोट और स्वेटर उतारते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाएं ः आसमान साफ और धूप तेज रहने के बावजूद उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं ने ठंड का असर बनाए रखा। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। इन हवाओं के कारण तापमान बढ़ने के बावजूद छायादार स्थानों और घरों के भीतर ठंड का अहसास बना हुआ है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह हवाएं अभी भी परेशानी का कारण बनी हुई हैं।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन और रात के तापमान में आ रहे इस अंतर को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।


आने वाले 48 घंटों में आसमान साफ रहेगा। हालांकि हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है।

-डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed