{"_id":"68a624f3c49b0b1fc50f2b21","slug":"the-unique-initiative-against-drug-addiction-namak-lota-abhiyan-gained-momentum-kaithal-news-c-245-1-kht1010-136549-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशे के विरुद्ध अनूठी पहल नमक लोटा अभियान ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशे के विरुद्ध अनूठी पहल नमक लोटा अभियान ने पकड़ी रफ्तार
Thu, 21 Aug 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
12 कैथल। हॉट स्पॉट पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशे के विरुद्ध युद्ध के तह
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का संकल्प : नशे के विरुद्ध युद्ध अभियान युद्धस्तर पर जारी है। इस अनूठी पहल नमक लोटा अभियान लोगों के हृदय में परिवर्तन का सशक्त साधन बनकर उभर रहा है। ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के दिशा-निर्देश पर बुधवार को करनाल व कैथल के विभिन्न हॉट स्पॉट पर नशे के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के नेतृत्व और पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह की देखरेख में विशेष जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा कैथल पहुंचे। जिले के चिह्नित हॉट स्पॉट खरकां और वार्ड 31 में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। डॉ. वर्मा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह और सिपाही प्रवीण ने सहभागिता की।
सबसे पहले खरकां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय प्राचार्य डॉ. राकेश कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 747 विद्यार्थियों और 22 शिक्षकों ने भाग लिया। डॉ. वर्मा ने बताया कि इस वर्ष नशा तस्करी में संलिप्त 87 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से मिटाने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है, ताकि कोई भी व्यक्ति नशे की दलदल में न फंसे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भारत को ड्रग-फ्री बनाने के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 9050891508 जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति नशे के विरुद्ध गुप्त सूचना साझा कर सकता है। इतना ही नहीं, नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्ति भी इस नंबर पर मदद ले सकते हैं। ब्यूरो अब तक 572 लोगों को नशा मुक्त कर चुका है।