फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The torch of Khelo India Youth Games 2021 reached Kaithal

कैथल पहुंची खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मशाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The torch of Khelo India Youth Games 2021 reached Kaithal
सोमवार को खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मशाल कैथल पहुंची। सर छोटू राम स्टेडियम में इस मशाल का जिले के खिलाड़ियों, समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन ने डीसी प्रदीप दहिया की अगुवाई में भव्य स्वागत किया। अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर मनोज सहित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस अवसर पर मौजूद रहे। खेलों इंडिया यूथ में हरियाणा सरकार ने परंपरागत खेलों को भी शामिल किया है, जिसमें मलखम, गतका, योगासन, थांग-ता, कलारी, पयट्टू शामिल हैं। कार्यक्रम में गतका का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मैं तेरी नचाई नाचू सूं, दुनिया की औकात नहीं ने खिलाड़ियों को मंत्र मुग्ध किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के क्षेत्रीय अमले द्वारा भी प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा कई स्कूलों के बच्चों ने भी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर खेलों इंडिया यूथ के तहत आए विशेष वाहन में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया, जिसमें सम्मान स्वरूप डीसी प्रदीप दहिया, एसपी मकसूद अहमद, अर्जुन अवॉर्डी मनोज कुमार, भीम अवॉर्डी गुरमेल कौर सहित संबंधित खिलाड़ियों ने सेल्फी ली और फोटो खिंचवाई। इसके बाद खेल वाहन को डीसी प्रदीप दहिया, एसपी मकसूद अहमद, अर्जुन अवार्डी मनोज कुमार, भीम अवॉर्डी गुरमेल कौर ने वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन खिलाड़ियों की अगुवाई में छोटू राम स्टेडियम से विश्वकर्मा चौक से होते हुए आरकेएसडी कॉलेज के सामने से होते हुए पिहोवा चौक पर पहुंचा। कार्यक्रम में बॉक्सर मनोज कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि यदि खेल में कभी हार का सामना करना पड़े तो उससे घबराने की जरूरत नहीं, चूंकि इससे नया सीखने को मिलता है और नई स्फूर्ति का आगाज भी होता है। सरकार की खेल नीति के चलते प्रदेश के खिलाड़ियों को सर्वाधिक पुरस्कार मिल रहे हैं। भीम अवॉर्डी हैंडबॉल की खिलाड़ी गुरमेल कौर ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों विशेषकर महिला खिलाड़ियों को खेल के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया है। मंच का संचालन एआईपीआरओ कृष्ण कुमार ने किया। इस मौके पर एसपी मकसूद अहमद ने भी विचार व्यक्त किए। सीटीएम गुलजार अहमद, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुधा भसीन, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, सीएमजीजीए कुनाल चौहान, राजेश कुमार, गुरमीत सिंह, प्रशांत, अमरजीत, जोगिंद्र, रीटा, प्रज्ञा पासा जैन, लव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed