फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The team that caught the transformer thief gang was honored

Kaithal News: ट्रांसफार्मर चोर गिरोह पकड़ने वाली टीम सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The team that caught the transformer thief gang was honored
कैथल। एसपी कार्यालय में वीरवार को ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के छह सदस्यों को काबू करने वाली पुलिस टीम को एसपी राजेश कालिया ने सम्मानित किया। इनमें एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम में शामिल स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार, एसआई शुभकरण, एएसआई जसमेर, एएसआई अशोक, एएसआई जयभगवान, एचसी ईश्म, एचसी लखविंद्र सिंह, एचसी महिला, एचसी राममेहर, एचसी अनिल, एचसी सुभाष, एचसी संदीप, होमगार्ड मनोज, विकास और तरसेम शामिल रहे। बताया कि उक्त एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम की ओर से गत पिछले दिनों एक ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के छह सदस्यों को काबू करके ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था। जिनकी गिरफ्तारी से ट्रांसफार्मर चोरी के 38 व बाइक चोरी के दो मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की गई थी। एसपी राजेश कालिया ने कहा कि निष्ठापूर्वक डयूटी करके खाकी का मान-सम्मान रखने वाले पुलिस कर्मचारियों पर विभाग को गर्व है व कैथल पुलिस के अन्य जवान इनसे प्रेरणा लेकर निष्ठापूर्वक कर्तव्य पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed